{"_id":"5f834d858ebc3e9bbf6b39c3","slug":"three-death-by-corona-in-purvanchal-321-new-patients-found-in-three-mandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना से तीन की मौत, तीन मंडलों में 321 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना से तीन की मौत, तीन मंडलों में 321 नए मरीज मिले
Sun, 11 Oct 2020 11:53 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 321 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में दो और सोनभद्र में एक को मिलाकर तीन मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में रविवार को 141 नये मरीज मिले, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोनभद्र में 12 महिलाओं समेत 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एक और मरीज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो र्गई। बलिया में 42 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। आजमगढ़ में 25 नये संक्रमित चिह्नित किए गए। मऊ में 21 संक्रमित मिले। इसमें चार बैजापुर गांव से मिले हैं।
विज्ञापन
जौनपुर में भी 21 लोग बीमारी की चपेट में आ गए। भदोही में स्वास्थ्यकर्मी समेत 16 नए संक्रमित मिले। उधर, पीजीआई में भर्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सोमवार को उनकी तीसरी रिपोर्ट आएगी। मिर्जापुर में पीएसी जवान समेत 14 मरीज मिले।
विज्ञापन