फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three dead body found in mirzapur Varanasi border police go to Bihar for investigation

यूपी: तिहरे हत्या की पड़ताल करने बिहार रवाना हुई टीम, वाराणसी-मिर्जापुर बार्डर पर खून से लथपथ मिले थे शव 

Tue, 16 Mar 2021 12:25 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Tue, 16 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three dead body found in mirzapur Varanasi border police go to Bihar for  investigation
नन्दूपुर गांव में घटनास्थल का निरीक्षण करते एडीजी जोन वाराणसी समेत अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : Twitter: @mirzapurpolice

बिहार के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन की गोली मारकर हत्या करने के बाद शवों को चुनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नंदूपुर गांव के पास फेंके जाने के मामले में जांच पड़ताल के लिए सोमवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण घटनास्थल पर पहुंचे। सोमवार को सीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दो टीमें भी बिहार के लिए रवाना की गईं। 

विज्ञापन


मिर्जापुर-वाराणसी बार्डर पर रविवार की भोर में सड़क किनारे तीन शव खून से लथपथ मिले थे। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इसमें एक बिहार का हिस्ट्रीशीटर पिंटू कुमार (40) निवासी अमरी तालाब करवरिया जनपद सासाराम था। दूसरा राजकुमार (35) उर्फ पिंटू यादव और तीसरा ओम कुमार निवासी जमुआ थाना गोरारी जिला रोहतास का था।
विज्ञापन


राजकुमार पिंटू के स्कार्पियों का चालक था और ओम राजकुमार का साथी था। राजकुमार के पिता घुघली यादव की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा सिंह व लाल बाबू निवासी रोहतास के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच के लिए एसपी के निर्देश में गठित सीओ चुनार सुशील कुमार यादव और चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता के नेतृत्व में दो टीम बिहार रवाना हुई। टीम बिहार पुलिस के सहयोग से दोनों हत्यारोपितों को पकड़ने और मामले की पड़ताल के लिए गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटा तक एडीजी ने की छानबीन

Three dead body found in mirzapur Varanasi border police go to Bihar for  investigation
सड़क किनारें खून से लथपथ मिले तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण सोमवार को चुनार कोतवाली क्षेत्र के नंदूपुर गांव पहुंचे। जहां पर तीनों शवों को फेंका गया था। एडीजी ने आईजी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी अजय कुमार कुमार सिंह, एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्री के साथ आधा घंटा तक मामले के संबंध में छानबीन की और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। 

राजातालाब में मिली स्कार्पियो
हिस्ट्रीशीटर पिंटू कुमार की स्कार्पियों सोमवार को वाराणसी जिले के राजातालाब में सड़क किनारे खड़ी मिली। पिंटू कुमार, राजकुमार और ओम इसी स्कार्पियो से बिहार से निकले थे। इस बीच उनकी हत्या हो गई, शव को चुनार के नंदूपुर में फेंका गया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि स्कार्पियो से तीनों निकले थे। इसके बाद पुलिस स्कार्पियो की छानबीन में जुटी थी। सोमवार को राजातालाब पुलिस चौकी से 100 मीटर आगे  स्कार्पियो खड़ी होने की जानकारी होने पर चुनार पुलिस उसे लेकर आई। 

राजकुमार और ओम का हुआ पोस्टमार्टम

राजकुमार और ओम के परिजन रविवार की शाम को चुनार पहुंचे थे। रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार की शाम को राजकुमार और ओम का पोस्टमार्टम हुआ। इन दोनों का शव तो उनके परिजन ले जाएंगे, पर पिंटू कुमार का कोई नहीं आया है। ऐसे में उसका शव कौन ले जाएगा। एएसपी नक्सल ने बताया कि रात को पिंटू कुमार का भी पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा। 

राष्ट्रपति दौरे के बाद भी शव फेंका जाना पुलिस की बड़ी चूक

राष्ट्रपति रविवार को वाराणसी से सोनभद्र के बाद मिर्जापुर में आने वाले थे। इसे देखते हुए वाराणसी, सोनभद्र और मिर्जापुर में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई थी, इसके बाद भी बिहार से शव लाकर कोई वाराणसी के रास्ते बार्डर पर मिर्जापुर में फेंका गया। यह पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जाएगी। इतनी बड़ी चूक और नाकामियों के बाद भी पुलिस महकमा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दो नामजद पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। मामले की पड़ताल करने और नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम को रवाना किया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। - अजय कुमार सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed