फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three days left in the semester examination, preparations fast

सेमेस्टर परीक्षा में तीन दिन बाकी, तैयारियां तेज

Sat, 19 Feb 2022 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three days left in the semester examination, preparations fast
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 फरवरी से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में अब केवल तीन दिन ही बचे हैं, ऐसे में विश्वविद्यालय के साथ ही संबद्ध कॉलेजों में भी परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा की समय-सारिणी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एलएलबी, एमफिल, पीजी डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी सहित अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए नियमानुसार कॉलेजों में भी केंद्र बनाया गया है। इसमें एलएलबी पंचम सेमेस्टर की 22 फरवरी से होने वाली परीक्षा के लिए वाराणसी समेत पांच जिलों में परीक्षा व नोडल केंद्र बनाया गया है। तीन मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी जिसमें 17 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नौ परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा संबंधी समय-सारिणी के साथ ही अन्य जानकारियां वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि काशी विद्यापीठ की परीक्षाएं परिसर में ही संपन्न होंगी जबकि कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ये होंगी परीक्षाएं
एमफिल समाजशास्त्र 22 फरवरी से 26 फरवरी
पीजी डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगा द्वितीय सेमेस्टर 22 फरवरी से दो मार्च
एमटीटीएम चतुर्थ सेमेस्टर 22 से 28 फरवरी
सर्टिफिकेट प्रोफिशिएंसी इन रशियन लैंग्वेज 26 से 28 फरवरी
एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल 22 फरवरी से दो मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed