फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three crore devotees visited Kashi Vishwanath Dham in 45 days from mahakumbh 2025

काशी विश्वनाथ मंदिर: 45 दिन में तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच नया रिकॉर्ड

Sat, 01 Mar 2025 12:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 01 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

Kashi Vishwanath Mandir: महाकुंभ के पलट प्रवाह से काशी में 45 दिनों तक भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। इस दौरान तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन
three crore devotees visited Kashi Vishwanath Dham in 45 days from mahakumbh 2025
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया। मंदिर प्रशासन से मिले आंकड़ों के मुताबिक 45 दिनों में तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। औसतन आंकड़ों की बात करें तो रोजाना साढ़े छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मंदिर के इतिहास में श्रद्धालुओं की यह संख्या सबसे ज्यादा है। सावन से ज्यादा माघ और फाल्गुन में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार महाशिवरात्रि और मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई। मौनी अमावस्या पर जहां 11 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए, वहीं महाशिवरात्रि पर 46 घंटे में 17 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन किए। 
विज्ञापन


13 जनवरी से 19 फरवरी के बीच श्रद्धालुओं की संख्या दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। 27 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार यह आंकड़ा तीन करोड़ तक पहुंच गया। यानी आठ दिन (20 से 27 फरवरी) में ही एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहली बार 2022 में पार हुई थी एक करोड़ की संख्या

2024 में सावन के महीने में 53.84 लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया था। 2023 में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया था। चार जुलाई से शुरू सावन में 60 दिनों में 1.63 करोड़ 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। 2022 में सावन के महीने में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed