व्यापारी पर फायरिंग कर दो लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
- दुकान बंद करते समय बदमाशों ने की थी फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के भीरा में किराना दुकानदार फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी महुजा मोड़ से मुखबिर की सूचना पर की गई। इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी पंकज अग्रहरी पुत्र ओमप्रकाश भीरा बाजार में किराना की दुकान है। 30 जून को वे दुकान बंद कर रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग किया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने गोली हवा में चलाई थी और ठेकमा की तरफ फरार हो गए थे।
इस घटना के कुछ ही देर बार पंकज के मोबाइल पर फोन आया और फोन करने वाले ने दो लाख रुपये रंगदारी की मांग किया। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना से आक्रोशित भीरा बाजार के दुकानदारों ने अगले दिन दो घंटे तक दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
पंकज की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को महुजा मोड़ से कन्हैया निवासी लैदौरा थाना अहरौला, सुनील चौहान निवासी बेगरिया थाना तरवां व रूद्र प्रतान सिंह निवासी देवकली थाना मेंहनगर को चोरी की बाइक, असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में तीनों ने व्यापारी पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इन्होंने बताया कि जेल में बंद राजन यादव, कुंटू यादव व दिग्विजय सिंह के इशारे पर उक्त घटना को अंजाम दिया है। जेल में बंद होने के दौरान इन बदमाशों ने इनकी मुलाकात हुई थी।