{"_id":"60c877e5a8053b567d60ad46","slug":"three-cows-and-one-dog-died-by-high-tension-current-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन गायों और एक कुत्ते की मौत, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर तीन गायों और एक कुत्ते की मौत, टला बड़ा हादसा
Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: हरि User
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM IST
सार
धानापुर क्षेत्र के डबरियां गांव की घटना। बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश। घटना के पांच घंटे बाद भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
करंट से कुत्ते की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र के डबरियां गांव में जनता जनार्दन इंटर कालेज के समीप मंगलवार को दोपहर में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से चार बेजुबानों की मौत हो गई। तीन गायों और एक कुत्ते की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
डबरियां गांव में दोपहर के समय खेत में तीन गायें चर रही थीं। तभी ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार गिर गया। इसकी चपेट में आने से गांव के किसान मोहन कुमार बागी की एक गाय व बेचन शाह की दो गाय सहित एक कुत्ते की मौत हो गई। आनन-फानन ग्रामीणों नें डबरियां विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों नें विद्युत विभाग के अधिकारी को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव में लगे विद्युत तार, रेगुलेटर व इंसुलेटर जर्जर हो गए हैं। दो माह पूर्व विद्युत तार टूट कर गिरने से चपेट में आकर एक भैंस की भी मौत हो चुकी है। जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई। विद्युत विभाग ने न तो पशुपालक का नुकसान अदा किया और न ही जर्जर तार बदले गए। इसे लेकर पशु पालकों में आक्रोश है। ग्रामीणों नें कहा कि तीन गाय व एक कुत्ते की मौत की सूचना अधिकारीयों को दिए पांच घंटे हो गए, लेकिन विभाग से अभी तक एक कर्मचारी भी नहीं आया।
विज्ञापन