फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three brothers riding bike died due to Scorpio's collision in jaunpur

गाय को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो चालक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन भाइयों की मौत

Fri, 21 Feb 2020 08:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 21 Feb 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Three brothers riding bike died due to Scorpio's collision in jaunpur
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विज्ञापन

जौनपुर जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए गाजीपुर जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में तीसरा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ और उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि देर शाम उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा चंदवक-औड़िहार मार्ग पर पतरही गांव के पास शुक्रवार की देर शाम हुआ।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्कार्पियो मौके पर छोड़ चालक फरार है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मई टूड़वापर गांव निवासी बाबूलाल प्रतापगढ़ में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उनका छोटा पुत्र आशीष गौतम (19) गाजीपुर जिले के एक कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रथम पाली में होने वाली परीक्षा के लिए वह बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद (32) और मझला भाई मुकेश कुमार (21) के साथ बाइक से गाजीपुर जा रहा था। बाइक राजेंद्र प्रसाद चला रहा था। तीनों चंदवक-औड़िहार मार्ग पर पतरही बाजार में पहुंचे ही थे, तभी सड़क पर खड़ी गाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तीनों भाई गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजेंद्र और आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों का शव कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed