फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three bike thief arrested for stealing bikes from outside religious places in varanasi

Varanasi: धार्मिक स्थलों के बाहर से बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

Sun, 29 Jan 2023 05:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

वाराणसी में धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को चितईपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक  बरामद हुए। 

विज्ञापन
Three bike thief arrested for stealing bikes from outside religious places in varanasi
बाइक चोरों के बारे में जानकारी देते डीसीपी काशी जोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को चितईपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद हुए। रविवार को डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों चोरों को सुसुवाही में मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीएचयू परिसर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट, लंका और चितईपुर में घूमकर चोरियां करते थे। बाइक चोरी कर बेचने के बाद उस पैसे से मौजमस्ती करते थे। गिरफ्तार अरोपियों में चंदौली जिले के सादुल्लापुर निवासी विशाल सिंह, सहाबगंज निवासी आदित्य और अमरा गांव निवासी सलमान खुर्शीद हैं।
विज्ञापन


इनके खिलाफ थाना चित्तईपुर, थाना लंका और थाना भेलूपुर में चोरी समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। डीसीपी काशी जोन ने बताया की अपराध से अर्जित वाहनों और धन को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा। इनके विरुद्ध गैंगस्टर में कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने पुलिस टीम को दस हजार रूपये पुरस्कार की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed