फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three arrested for cheating in the name of getting land

जमीन दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में तीन गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating in the name of getting land
वाराणसी। एलआईसी के रीजनल मैनेजर से मकान निर्माण कर बेचने के नाम पर 36 लाख रुपये के ठगी के मामले में तीन आरोपियों को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के सुकृत निवासी जसीम अहमद को वाराणसी में मकान लेना था। इसके लिए जितेंद्र सिंह व अन्य से एग्रीमेंट किया। एग्रीमेंट के तहत माई ड्रीम्स वेन्चर प्रा. लि. कम्पनी बनाकर जमीन तथा लक्जरी डुप्लेक्स देने के नाम पर जसीम से रुपये ले लिए। तय समय पर विपक्षियों ने निर्माण कराकर सौंपने की बात कही थी। रुपये ले लिये लेकिन मकान निर्माण कर नहीं सौंपा। रुपये न देने पर 29 सितंबर वर्ष 2021 को जसीम ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उस मामले में बीते मार्च माह में जसीम को एक स्थान पर बुलाकर आरोपियों ने मारपीट करते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी भी दी थी। इस मामले में भी 29 अप्रैल वर्ष 2022 को जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने भुल्लनपुर पीएसी निवासी अभिषेक सिंह, टकटकपुर के राधापुरम कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह और पहड़िया के संजय नगर कालोनी निवासी अखिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed