फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three accused arrested for stealing bike from BHU hospital and selling in Bihar

चोरों का दुस्साहस: BHU अस्पताल से बाइक चुराकर बिहार में बेचते थे, 15 वाहन और असलहे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 07:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 04 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बीएचयू अस्पताल समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चुराकर बिहार में बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 बाइक और तीन अवैध असलहा-कारतूस बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Three accused arrested for stealing bike from BHU hospital and selling in Bihar
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर से बाइक चुराकर बिहार में बेचने वाले तीन आरोपियों को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की निशानदेही पर चोरी की 15 बाइक, तीन तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर के जमालपुर थाना के बहुआरे गांव के संजय खरवार और बिहार के कैमूर भभुआ के चांद थाना के सिहोरिया गांव के कन्हैया सिंह व दीपक कुमार के रूप में हुई है। डीसीपी काशी जोन ने लंका थानाध्यक्ष व उनकी टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि बीएचयू अस्पताल और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी के केस की जिम्मेदारी लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र को दिया गया था। 
विज्ञापन


लंका थानाध्यक्ष ने दरोगा अजय कुमार, शिवाकर मिश्र, विकास कुमार मिश्र, रोहित त्रिपाठी व प्रशांत शिवहरे के साथ सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर तीन आरोपियों को चिह्नित किया। तीनों के पीछे पुलिस टीम लगी तो वे लौटूबीर पुलिया के समीप बबूराही से पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया और दीपक ने बताया कि संजय से उनकी मुलाकात बनारस में हुई थी। बीएचयू अस्पताल, संकटमोचन क्षेत्र और लंका से बाइक चुरा कर हाईवे से बिहार भाग जाना तीनों को मुफीद लगा। बिहार में चोरी की एक बाइक 10-12 हजार रुपये में बिक जाती थी। संजय के खिलाफ बनारस और चंदौली में पांच मुकदमे दर्ज पहले से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed