फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threatened to acidify the rape victim for not withdrawing the case

केस वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता को तेजाब डालने की धमकी

Tue, 21 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Threatened to acidify the rape victim for not withdrawing the case
भीमपुरा(बलिया)। भीमापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने पीडि़ता को मुकदमा वापस न लेने पर तेजाब डाल कर जलाने की धमकी दी है। पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से लेने की बजाय उसे थाने से ही भगा दिया। पीडि़ता की मां ने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही एक युवक ने चाकू से धमका कर अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। दुष्कर्म पीडि़ता की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि युवक जेल से बाहर निकलने के बाद मेरी पुत्री को सुलह करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

बीते 17 जनवरी को मेरी पुत्री जब मऊ दवा के लिए गई थी तो उक्त युवक उसका पीछा करते हुए मऊ तक गया और अपने दोस्तों संग मेरी पुत्री को घेर कर इसी माह 29 जनवरी को कोर्ट में होने वाली जिरह के दिन फैसला बदलने के लिये धमकी दी। ऐसा न करने पर उसे जलाकर या तेजाब फेंक कर जान से मारने की धमकी दी। इस सदमे में मेरी पुत्री की तबीयत खराब हो गयी है। आरोपी के धमकाने की जानकारी अपनी पुत्री के साथ जब भीमपुरा थाने देने गयी तो वहां दरोगा ने मुझे ही उल्टा डांटकर भगा दिया। दुष्कर्म पीडि़ता की मां का कहना है कि न्यायालय में सुनवाई तक मेरी पुत्री को खतरा है। जिसके लिए में दर- दर भटककर न्याय की गुहार लगा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी का आदेश भी नहीं मान रहे
भीमपुरा पुलिस द्वारा थाने से भगाए जाने के बाद दुष्कर्म पीडि़ता व उसकी मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बात की जानकारी उच्च अधिकारियों को ट्विटर के माध्यम से ट्वीटकर दी गयी। एसपी बलिया ने भीमपुरा पुलिस को तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया, लेकिन घटना की प्राथमिकी तो दूर पीडि़ता का हालचाल लेना भी भीमपुरा पुलिस ने मुनासिब नहीं समझा।
इस तरह का मामला है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। थाना से बात कर सख्त कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।- देवेंद्रनाथ, एसपी बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed