फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threat to murder of hotel operator to pay goonda tax every month

धमकी: होटल चलाना है तो हर महीने गुंडा टैक्स देना होगा, नहीं दिया तो कर देंगे हत्या

Sun, 21 Mar 2021 10:06 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sun, 21 Mar 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Threat to murder of hotel operator to pay goonda tax every month
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पुलिस से बेखौफ बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। शनिवार की रात दशाश्वमेध थाना अंतर्गत राणामहल निवासी होटल संचालक विजय द्विवेदी से गुंडा टैक्स मांगा गया है। प्रकरण को लेकर विजय की तहरीर के आधार पर शरद यादव के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


विजय द्विवेदी के अनुसार, वह शनिवार की रात अपने दोस्त के घर से दशाश्वमेध क्षेत्र की ओर जा रहे थे। हाथी फाटक के समीप क्षेत्र का ही आपराधिक प्रवृत्ति के शरद यादव ने उनका वाहन रोक लिया। इसके साथ ही उसने गालीगलौज शुरू कर दी। कहा कि यदि होटल चलाना है तो हर महीने गुंडा टैक्स देना पड़ेगा। न देने पर हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि शरद की धमकी से वह और उनका परिवार भयभीत हैं। उन्होंने जानमाल की रक्षा के लिए दशाश्वमेध थाने में गुहार लगाई। इस संबंध में दशाश्वमेध थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed