फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Threat call to drug dealer in varanasi

बनारस के दवा व्यापारी से मांगी रंगदारी, व्हाट्सएप पर वायरल हो रही ऑडियो क्लिप 

Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Threat call to drug dealer in varanasi
threat call
वाराणसी में कोतवाली थाना अंतर्गत सप्तसागर दवा मंडी के एक व्यापारी को फोन कर रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण से संबंधित तहरीर कोतवाली थाने पर नहीं दी गई है मगर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ कोतवाली ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस प्रकरण से संबंधित एक ऑडियो क्लिप गुरुवार को शहर में व्हाट्सएप पर खासी वायरल रही।
विज्ञापन


दवा व्यापारी के अनुसार सप्तसागर मंडी में ही दुकान खोल रखे युवक ने उसे कॉल कर रंगदारी मांगी। मगर, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने की रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी के अनुसार पहले तो उन्होंने मामले को हल्के में लिया लेकिन लगातार कॉल आने पर वो और उनका परिवार भयभीत हुआ और पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला लेनदेन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शिकायत करने वाले के खिलाफ दवा मंडी के कुछ लोगों का पैसा बकाया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed