फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Those who spread chaos in BHU will not be able to escape

बीएचयू में अराजकता फैलाने वाले बच नहीं पाएंगे

Sun, 29 Aug 2021 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Those who spread chaos in BHU will not be able to escape
बीएचयू के बिड़ला सी और राजाराम हास्टल के बीच हुई मारपीट, पत्थरबाजी और फेंके गए पेट्रोल बम मामले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस तगड़ी व्यवस्था करने जा रही है। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने तीन घंटे तक बीएचयू परिसर में भ्रमण किया और चीफ प्राक्टर से घटना के बाबत एलडी गेस्ट हाउस में वार्ता की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान तय हुआ कि परिसर में सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और डीवीआर को केंद्रीयकृत किया जाएगा। ताकि मारपीट की घटनाओं के बाद डीवीआर से छेड़छाड़ न हो। अभी तक हास्टलों में मारपीट के बाद सीसी कैमरे के डीवीआर से छेड़छाड़ होती रही है। बृहस्पतिवार रात की घटना में भी यही हुआ।
विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध सुभाषचंद्र दुबे ने बताया कि छात्रों के बीच घुसे अराजकतत्वों की पहचान कराई जाएगी। हास्टलों की रूटीन चेेकिंग के लिए भी चीफ प्राक्टर से वार्ता हुई। केंद्रीयकृत सीसी कैमरे होने से डीवीआर सुरक्षित रहेगी और अराजकतत्वों की पहचान करने में भी आसानी होगी। उन्होंने हास्टल के छात्रों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह का कोई बाहरी अशांति फैलाने के मकसद से आता है तो इसकी सूचना प्राक्टोरियल बोर्ड के साथ-साथ पुलिस को भी दें। बैठक में डीसीपी काशी अमित कुमार, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. नीरज त्रिपाठी, चीफ प्राक्टर प्रो. आनंद चौधरी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed