{"_id":"612a9d668ebc3ec7722ab50b","slug":"those-who-spread-chaos-in-bhu-will-not-be-able-to-escape-varanasi-news-vns608524570","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में अराजकता फैलाने वाले बच नहीं पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में अराजकता फैलाने वाले बच नहीं पाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के बिड़ला सी और राजाराम हास्टल के बीच हुई मारपीट, पत्थरबाजी और फेंके गए पेट्रोल बम मामले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस तगड़ी व्यवस्था करने जा रही है। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने तीन घंटे तक बीएचयू परिसर में भ्रमण किया और चीफ प्राक्टर से घटना के बाबत एलडी गेस्ट हाउस में वार्ता की।
बैठक के दौरान तय हुआ कि परिसर में सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और डीवीआर को केंद्रीयकृत किया जाएगा। ताकि मारपीट की घटनाओं के बाद डीवीआर से छेड़छाड़ न हो। अभी तक हास्टलों में मारपीट के बाद सीसी कैमरे के डीवीआर से छेड़छाड़ होती रही है। बृहस्पतिवार रात की घटना में भी यही हुआ।
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध सुभाषचंद्र दुबे ने बताया कि छात्रों के बीच घुसे अराजकतत्वों की पहचान कराई जाएगी। हास्टलों की रूटीन चेेकिंग के लिए भी चीफ प्राक्टर से वार्ता हुई। केंद्रीयकृत सीसी कैमरे होने से डीवीआर सुरक्षित रहेगी और अराजकतत्वों की पहचान करने में भी आसानी होगी। उन्होंने हास्टल के छात्रों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह का कोई बाहरी अशांति फैलाने के मकसद से आता है तो इसकी सूचना प्राक्टोरियल बोर्ड के साथ-साथ पुलिस को भी दें। बैठक में डीसीपी काशी अमित कुमार, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. नीरज त्रिपाठी, चीफ प्राक्टर प्रो. आनंद चौधरी, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह आदि मौजूद रहे।