{"_id":"64bad2ebc133da846b000aa4","slug":"those-who-do-not-fill-the-option-can-also-register-till-july-23-varanasi-news-c-20-vns1013-302175-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विकल्प नहीं भरने वाले भी 23 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विकल्प नहीं भरने वाले भी 23 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीकरण
विज्ञापन
बीएचयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नए अभ्यर्थियों को भी एक अवसर
एनटीए फॉर्म में बीएचयू का विकल्प नहीं भरने वाले अभ्यर्थी भी कर सकते हैं पंजीकरण
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय ने बड़ी राहत दी है। विवि ने नए अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण का अवसर दिया है। वह अभ्यर्थी भी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, जिन्होंने एनटीए का फॉर्म भरते समय बीएचयू का विकल्प नहीं भरा था।
केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमन ने बताया कि पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को बीएचयू के प्रवेश पोर्टल www.bhuonline.in पर अतिरिक्त जानकारी देकर पंजीकरण करना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण की समय सीमा 23 जुलाई रात 11.59 तक है। उन्होंने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार के लिए 24 से 26 जुलाई, 2023 तक पोर्टल खोला जाएगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पंजीकरण के लिए पोर्टल को 25 जुलाई से फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।