{"_id":"62225c862ff27a1e02232b79","slug":"those-wearing-dark-glasses-see-everything-black-amit-shah-varanasi-news-vns6416934117","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला चश्मा पहनने वालों को सब काला दिखता है : अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला चश्मा पहनने वालों को सब काला दिखता है : अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर को दी जा चुकी
काला चश्मा पहनने वालों को सब काला दिखता है : अमित शाह
गाजीपुर में बरसे अमित शाह, कहा- योगी आदित्य नाथ सरकार ने माफिया को चुन-चुनकर जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि योगी आदित्य नाथ सरकार ने माफिया को चुन-चुनकर जेल भेजा है। मुख्तार, अतीक और आजम आज जेल में हैं। प्रदेश का विकास तेजी से हुआ है। काला चश्मा पहनने वालों को विकास नहीं, बल्कि सब काला ही दिखाई देता है। केंद्रीय गृहमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जखनिया और जंगीपुर में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार में प्रदेश हत्या, दुष्कर्म और डकैती के मामलों में नंबर वन था। दावा किया कि पिछले पांच साल में डकैती की घटनाओं में 72 फीसदी, लूट की 62 फीसदी, हत्या की 71 फीसदी, अपहरण की 29 फीसदी और दुष्कर्म की घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आई है। बताया कि 875 करोड़ से सैदपुर-मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग का काम शुरू हो चुका है। कहा, अनुच्छेद 370 हटाने का निर्णय लिया गया तो सदन में अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर इसे हटाया गया तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन, खून की नदी छोड़िए एक पत्थर तक किसी ने नहीं उठाया। कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लोग लखनऊ और दिल्ली आसानी से पहुंच रहे हैं। गाजीपुर, जखनिया और सादात स्टेशन का नवीनीकरण हुआ। बहरियाबाद-सैदपुर फोरलेन का निर्माण हो रहा है। कोरोना काल में जिले में छह आक्सीजन प्लांट लगाए गए। वादा किया कि सरकार बनने पर अगले पांच बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा। बताया कि पिछले पांच साल में 82 लाख गरीबों, वनवासियों को घर दिया गया। 2 करोड़ 54 लाख शौचालय बनवाए गए। प्रदेश में 18 से 24 घंटे तक बिजली मिल रही है। कहा कि दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनने पर होली और दीपावली पर एक-एक गैस सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली लड़कियों को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी। टैबलेट और स्मार्टफोन मुफ्त दिए जाएंगे। जखनिया की सभा में उन्होंने अब्दुल हमीद, स्वामी सहजानंद सरस्वती, सिद्धपीठ हथियाराम मठ की बुढ़िया माई को नमन किया।
---