{"_id":"58c13a3f4f1c1b6133dc4416","slug":"this-seat-of-varanasi-is-restless-to-delhi-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की इस सीट को लेकर दिल्ली-लखनऊ तक बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की इस सीट को लेकर दिल्ली-लखनऊ तक बेचैन
amarujala.com- Written by : अनूप ओझा
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस शहर दक्षिणी सीट का विधानसभा में कभी सीएम के तौर पर डॉ. संपूर्णानंद ने तो कभी उप गृह मंत्री के रूप में रुस्तम सैटिन ने प्रतिनिधित्व किया था, वहां का विधायक इस बार कौन होगा? यह सवाल हर किसी के जेहन में है।
विज्ञापन
जहां शंखध्वनि, घंटे-घड़ियाल की गूंज से सूरज आंखें खोलता है, बाबा विश्वनाथ की जिन चकाचौंध भरी गलियों में चौबीस घंटे सवेरा रहता हो, वहां की जनता के मिजाज पर इस बार दिल्ली-लखनऊ की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम अखिलेश यादव के पसीना बहाने की वजह से इस सीट पर मुकाबले के सियासी मायने बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
मतदान शुरू होने का बाद के रुझानों से लेकर वोटिंग होने के बाद तक दिल्ली, लखनऊ के नेता शहर दक्षिणी के मिजाज को भांपने के लिए लगे रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नवी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर दिन भर गठबंधन की आठ सीटों के साथ दक्षिणी का विशेष रूप से हाल जानते रहे।
जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा से भी इनपुट लिया गया। टिकट बंटवारे के बाद पैदा हुई कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए भाजपा के दिग्गज प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, महामंत्री संगठन सुनील बंसल के अलावा कई कैबिनेट मंत्रियों ने अन्य सीटों के अलावा दक्षिणी के रुझान को लेकर जिले के नेताओं से कई दौर में बात की।