फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This famous college of UP came on the lines of JNU, jnu

जेएनयू के तर्ज पर आया यूपी का ये नामी कॉलेज, लगे आजादी के नारे

Sat, 14 Dec 2019 09:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 14 Dec 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
This famous college of UP came on the lines of JNU, jnu
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : a

नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध की आंच से शनिवार को आजमगढ़ जिले का माहौल भी गर्म रहा। इस दौरान शहर में स्थित शिब्ली कॉलेज कैंपस में आजादी के नारे भी लगाए गए। छीन के लेंगे आजादी के नारे के साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री आदि के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

विज्ञापन


विरोध स्वरूप लिखे गए स्लोगन की तख्तियों को जलाया गया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई। आक्रोशित छात्रों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि सोमवार को विरोध जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए लाठी खाने को भी हम लोग तैयार हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह शिब्ली कालेज गेट पर तमाम संगठनों से जुड़े छात्र पहुंचे। सभी के हाथ में बिल को वापस लेने सहित अन्य तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां मौजूद थी। भीड़ की शक्ल में जुटे छात्रों ने पुलिस की मौजदूगी में नारेबाजी करते हुए नागरिकता (संशोधन) कानून का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

This famous college of UP came on the lines of JNU, jnu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान छात्र प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। इसके अलावा जेएनयू की तर्ज पर छात्रों ने एक स्वर में नारा लगाया कि हमें चाहिए आजादी, हम छीन कर लेंगे आजादी के नारे लगाए। साथ ही दिल्ली और यूपी पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।

जिस समय आक्रोशित लोग यह नारेबाजी कर रहे थे। वहां मौजूद शहर कोतवाली पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास की। इस दौरान पुलिसवालों से भी नोंकझोंक हुई। छात्रों ने पुलिस के समक्ष चेतावनी दी कि चाहे अनुमति मिले या न मिले।

16 दिसंबर को हमारा विरोध जूलुस शहर में निकलेगा। चाहे इसके लिए हमें लाठियां क्यों न खानी पड़ी। इसी तरह का विरोध-प्रदर्शन दीदारगंज थाने के मार्टीनगंज तहसील बाजार के पास भी हुआ।
 

This famous college of UP came on the lines of JNU, jnu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तो होती कार्रवाई

शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि विरोध करने वाले छात्र शिब्ली कॉलेज गेट के अंदर थे। यदि वह सड़क पर आते तो धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाती। कोतवाल ने बताया कि विरोधी नारेबाजी कालेज परिसर में हुई है।

हमने स्वयं कॉलेज प्रशासन से इस संबंध में केस दर्ज कराने को कहा, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। वहीं प्रभारी एसपी ग्रामीण/प्रभारी एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शहर कोतवाली और दीदारगंज दोनों थानों की पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed