फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Third day of lockdown: Arbitration of shopkeepers continues amidst administrative tightness, less visible customers in vegetable markets

लॉकडाउन का तीसरा दिनः प्रशासनिक सख्ती के बीच दुकानदारों की मनमानी जारी, सब्जी मंडियों में कम नजर आए ग्राहक

Fri, 27 Mar 2020 09:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 27 Mar 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Third day of lockdown: Arbitration of shopkeepers continues amidst administrative tightness, less visible customers in vegetable markets
लोहता सब्जी मंडी में दुकानदारों को हिदायत देते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला।

देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से फैलता जा रहा है। पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है लेकिन बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोहता, राजातालाब, पाण्डेयपुर, मंडुआडीह, पिंडरा, बाइपास की सब्जी मंडियों, किराना मंडियों में शुक्रवार सुबह से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि लोकल स्टोर और ठेले वाले फिक्सड रेट के बजाए महंगे दाम पर राशन सब्जियां बेच रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से सख्ती भी देखी गई पिंडरा सब्जी मंडी में ज्यादा कीमत पर सब्जी बिकने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

Third day of lockdown: Arbitration of shopkeepers continues amidst administrative tightness, less visible customers in vegetable markets
मंडुआडीह सब्जी मार्केट - फोटो : अमर उजाला

लोहता क्षेत्र की बजरंग नगर सब्जी मंडी में पुलिस ने मंडी में लोगों को एक मीटर की दूरी पर रहकर सब्जी खरीदने की सलाह दी। साथ ही दुकानदारों को चेताया कि जो मनमाना दाम लेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Third day of lockdown: Arbitration of shopkeepers continues amidst administrative tightness, less visible customers in vegetable markets
बाईपास सब्जी मंडी में दुकानदारों को हिदायत देते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, सामानों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रेट लिस्ट जारी की है। उसमें आटा 26 रुपया किलो जबकि खुले में 30 से रुपए,अरहर दाल 85 रुपए खुले में 90 से 100 ,सेब 80 से 100 रुपए किलोग्राम के बजाय 120 रुपये किलो, संतरा 50 रुपया से 60 से 70 रुपया किलोग्राम, सरसों तेल 115 के बजाय 120 रुपए, चीनी 38 रुपए किलोग्राम के बजाय 40 से 45 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन

Third day of lockdown: Arbitration of shopkeepers continues amidst administrative tightness, less visible customers in vegetable markets
पाण्डेयपुर में राशन की दुकान के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर में इन रेट पर सामग्री ढूंढ़े से नहीं मिल रही। फल दुकानदार प्रति किलो 20 से 50 रुपये तक वसूल रहे हैं। आटे की किल्लत बनी हुई है और दिनभर लोग विभिन्न मंडियों में आटे के लिए दौड़ भाग लगाते रहे।

Third day of lockdown: Arbitration of shopkeepers continues amidst administrative tightness, less visible customers in vegetable markets
पिंडरा सब्जी मंडी का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
सब्जियों के दाम कहीं कम तो अधिकतर इलाकों में दो गुना भाव में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed