{"_id":"5f86f0776c6ed21d633fe65b","slug":"thieves-took-transformer-near-government-school-people-rage-against-police-in-ballia-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकारी स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर ही ले गए चोर, पुलिस के खिलाफ लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकारी स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर ही ले गए चोर, पुलिस के खिलाफ लोगों में रोष
Wed, 14 Oct 2020 06:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Oct 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टीटीही के पोखरा बेला में बने प्राथमिक विद्यालय के पास लगा 10 केवी का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात में चोर चुरा ले गए। इसकी जानकारी होते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि अब अगर ट्रांसफार्मर भी चोरी होने लगे तो अन्य सामानों की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा को बुधवार को विद्यालय पहुंचे तो देखा कि वहां लगा ट्रांसफार्मर गायब है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद बिजली विभाग व स्थानीय थाने को भी ट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर बिजली विभाग के अवर अभियंता मनोज यादव व थाने से उप निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। गौरतलब हो कि यह ट्रांसफार्मर प्राथमिक विद्यालय में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ही लगाया गया था।