फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thieves stolen rings worth of RS two lakh from medicine dealer in varanasi police invistigate CCTV incident captured

वाराणसीः दवा कारोबारी को चकमा देकर कीमती दो लाख की अंगूठी ले भागे उचक्के, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद

Wed, 01 Sep 2021 10:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Sep 2021 10:27 PM IST
सार

वाराणसी में एक बार फिर सरेराह उच्चकों ने वारदात को अंजाम दिया। बुधवार शाम दवा कारोबारी को चकमा देकर कीमती दो अंगूठी लेकर फरार हो गए। बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है। 

विज्ञापन
thieves stolen rings worth of RS two lakh from medicine dealer in varanasi police invistigate CCTV incident captured
सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के वरुणा पुल स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम दवा कारोबारी को चकमा देकर कीमती दो अंगूठी लेकर उचक्के फरार हो गए।   पीड़ित की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को खंगाली तो पूरी घटना कैमरे में कैद रही। पीड़ित दवा कारोबारी का दावा है कि दोनों अंगूठी का मूल्य दो लाख रुपये थे।    

विज्ञापन


लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर निवासी दवा कारोबारी राजेश गुप्ता शाम लगभग चार बजे जन्माष्टमी की पूजा सामग्री को वरुणा नदी में प्रवाहित करने गए थे। वरुणा पुल स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों ने रोककर कहा कि सोना-चांदी क्यों पहनकर घूम रहे हो, शहर में नए साहब आए हैं और लूट की घटनाओं को देखते हुए उनका फरमान है कि सोना-चांदी पहनकर सड़क पर नहीं निकलना है।
विज्ञापन


इतना सुनते ही दवा कारोबारी राजेश गुप्ता सकते में आ गए और अंगूठी निकाल जेब में रखने लगे। इसी बीच एक युवक ने कहा कि कागज में मोड़कर अंगूठी स्कूटी की डिग्गी में रखो। इसी बीच घर पहुंचकर राजेश ने डिग्गी खोली तो सन्न रह गए। कागज में सिर्फ कंकड़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का एहसास होने पर राजेश गुप्ता कैंट थाने गए और पुलिस को सूचना दी। पेट्रोल पंप स्थित सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है। दवा कारोबारी राजेश गुप्ता के अनुसार पुखराज नग और सोने की दोनों अंगूठियों की कीमत दो लाख रुपये थी।

बाप-बेटे सहित तीन के खिलाफ लूट का मुकदमा

रामनगर थाना अंतर्गत सूजाबाद निवासी व्यापारी नेता के साथ मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने बुधवार को पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। व्यापारी नेता की गुहार पर एसीजेएम नवम के आदेश से मुकदमा दर्ज किया गया। 

व्यापारी नेता मनोज कुमार यादव के अनुसार सूजाबाद में अपने कांप्लेक्स में मौजूद थे। उसी दौरान मुगलसराय थाना अंतर्गत मढ़िया निवासी बृजमणी मिश्रा, अपने भाई सूर्यमणी मिश्रा और बेटे कृष्णा के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान जाते समय बृजमणी मिश्रा ने जेब से दो हजार रुपये भी निकाल लिया।

मनोज के अनुसार घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने रामनगर थाने गए तो पुलिसकर्मियों ने लूट का मुकदमा नहीं दर्ज किया। रामनगर इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दस माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार  

दुष्कर्म मामले में पिछले दस माह से फरार आरोपी को लोहता पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। छितौनी गांव निवासी आरोपी जितेंद्र कुमार पटेल पर मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने लोहता थाने में नवंबर 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता के अनुसार लगभग तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से जितेंद्र पटेल से दोस्ती हुई। जितेंद्र ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और शादी  की बात पर धमकाने लगा। धमकाया कि यदि वह कहीं शिकायत करेगी तो हत्या करा देगा।

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, दो अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

पुलिस ने बुधवार सुबह भोजूबीर तिराहे से गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अखिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पिसौर निवासी अखिलेश कई माह से फरार चल रहा था। उधर, सिंधोरा पुलिस ने बुधवार को गैंगंस्टर एक्ट के आरोपी को गजेंद्रा चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी वीरेंद्र कुमार पाल लच्छीपुर जंसा निवासी की तलाश पुलिस को कई महीनों से थी।

इधर,  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा के निर्देश पर फूलपुर थाने में पंजीकृत लूट के मुकदमे में दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। फूलपुर निवासी दोनों अपराधियों में संजय कुमार पटेल और सुनील कुमार पटेल शामिल है। पीएनबी करखियांव शाखा के बैंक प्रबंधक के साथ हुई लूट व हत्या में शामिल यह दोनों इस समय जेल में हैं। 

चेन लुटेरों पर लगा गैंगेस्टर

लंका इलाके में चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले और 18 जून को मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों के खिलाफ बुधवार को गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। प्रयागराज के धूमनगंज निवासी संतोष रावत और राजापुर निवासी पवन कुमार, वीरेंद्र कुमार वर्मा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। तीनों असलहे की नोक पर चेन लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार 
चितईपुर पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी विवेक लूथरा को बुधवार को करौंदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। चितईपुर पुलिस के अनुसार भगवानपुर लंका निवासी विवेक व्यापारियों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगता था।इसके खिलाफ चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed