फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves searched bank employee house 70 lakh rupees stolen in varanasi

Varanasi News: बैंककर्मी के घर से 70 लाख की चोरी, परिवार गया था बाहर; चोरों ने खंगाल डाले कमरे

Thu, 11 Apr 2024 06:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 06:59 PM IST
सार

Varanasi News: चोरी की बड़ी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। डाफी के अशोक पुरम कॉलोनी स्थित मकान में चोरों ने बड़ा हाथ मारा है। पीड़ित परिवार काफी दिनों से बाहर गया हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Thieves searched bank employee house 70 lakh rupees stolen in varanasi
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

वाराणसी के डाफी के अशोक पुरम कॉलोनी में बैंक कर्मी के बंद घर में घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये और लगभग 60 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर चुरा ले गए। परिवार के सदस्यों को बुधवार देर रात घर पहुंचने पर इसका पता चला। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस ने मुआयना किया और वापस लौट गई।

विज्ञापन


झारखंड के पलामू जिले के नगर उटारी गढ़वा के मूल निवासी तीन भाई हृदय प्रताप देव, अविनाश देव व विभूति देव अपनी मां मधुलता देव एक छोटी बहन के साथ अशोक पुरम कॉलोनी में रहते हैं। यह परिवार उटारी राजपरिवार से ताल्लुक रखता है। हृदय देव एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


लड़की की शादी के सिलसिले में पूरा परिवार मूल निवास स्थान पर गया था। बुधवार रात 2.30 बजे परिवार के सदस्य घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बाउंड्री वॉल कूदकर घुसे चोरों ने मुख्य दरवाजे और अंदर के तीन कमरों का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed