Varanasi: बीएचयू परिसर से चंदन के चार पेड़ काट ले गए चोर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा मगर नहीं लगी भनक
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय परिसर में लगे चंदन के चार पेड़ चोरी हो गए हैं।बीएचयू परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। मगर, किसी को भनक तक नहीं लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर से चंदन की लकड़ी के चोरी का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बाद चोरों की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और जांच की। बीएचयू प्रशासन ने लंका थाने में तहरीर दी।
कुलपति आवास और मालवीय भवन से चंद कदम की दूरी पर आयुर्वेद संकाय का द्रव्यगुण विभाग है। विभाग के परिसर में ही औषधीय वाटिका है। इसमें चंदन के पेड़ सहित कई तरह के 200 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए हैं। यहां से गुरुवार रात चंदन के चार पेड़ काटकर चोरी हो गए।
सुबह चौकीदार जब विभाग पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। चौकीदार की सूचना पर विभागाध्यक्ष समेत प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और सीसी फुटेज खंगाला। सीसी फुटेज में लकड़े जाते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं।
विभाग के सामने दोनों तरफ से रहती है बैरीकेडिंग
द्रव्यगुण विभाग के गेट के सामने सड़क पर दोनों तरफ से शाम को बैरीकेडिंग करवा दी जाती है। इससे कोई वाहन नहीं जा सकते। साथ ही सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहते हैं। आमतौर पर रात में केवल मुख्य गेट से ही प्रवेश की व्यवस्था रहती है। ऐसे में चंदन के पेड़ को काटकर बाहर ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।
बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि द्रव्यगुण विभाग से चंदन के तीन पेड़ को काटकर लकड़ियां चोरी होने की जानकारी मिली है। इसके बाद विभाग में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऐसा करने वालों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। फिलहाल विभाग के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।
पांच साल पहले चोरी हुए थे चार पेड़
द्रव्यगुण विभाग से चंदन के तीन पेड़ को काटकर चोरी होने की जानकारी मिली है। विभाग में लगे सीसी कैमरे की मदद से चोरी करने वालों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। -प्रो. शिवप्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू