फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be brainstorming about industrial development in Rudraksh

रुद्राक्ष में औद्योगिक विकास को लेकर होगा मंथन

Sun, 25 Jul 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
There will be brainstorming about industrial development in Rudraksh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटित सिगरा के रुद्राक्ष कन्वेेंशन सेंटर में आईएमए के बाद अब आईआईए से जुड़े उद्यमियों का सेमिनार होने जा रहा है। पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को गति देने को लेकर पूर्वांचल भर के उद्यमियों का 27 जुलाई को रुद्राक्ष में जुटान होगा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल और मिर्जापुर मंडल के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को बनाया गया है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि मंगलवार को शाम पांच बजे रुद्राक्ष में पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की संभावनाएं और आईआईए की भूमिका विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में पूर्वांचल में तीव्र औद्योगिक विकास के लिए मंथन किया जाएगा। संगोष्ठी की अध्यक्षता आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed