{"_id":"66ce65834b43f8004406cc37","slug":"there-will-be-another-chance-for-admission-in-pg-in-bhu-varanasi-news-c-20-vns1056-708105-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: बीएचयू में पीजी में दाखिले का मिलेगा एक और मौका, जानें- दो से चार सितंबर तक चलेगा मॉप अप राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: बीएचयू में पीजी में दाखिले का मिलेगा एक और मौका, जानें- दो से चार सितंबर तक चलेगा मॉप अप राउंड
Wed, 28 Aug 2024 03:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:54 PM IST
सार
बीएचयू में पीजी में दाखिले का अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा। इसके लिए दो से चार सितंबर तक मॉप अप राउंड चलेगा।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीजी में दाखिले की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। उन्हें दाखिले का एक और मौका मिल गया है। विश्वविद्यालय ने 3-4 सितंबर को मॉपअप राउंड चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पीजी में 8500 सीटों पर दाखिले होने हैं। वर्तमान में 1000 सीटों पर अभी दाखिला नहीं हो पाया है। पूर्व में अलॉटमेंट की संख्या 28 अगस्त को शाम छह बजे के बाद पता चल जाएगी। 29 अगस्त को खाली सीटों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद दो दिन तीन-चार सितंबर को मॉपअप राउंड चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पांच सितंबर को मेरिट जारी की जाएगी। 6 सितंबर को सीट अलॉटमेंट और फीस की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि मॉपअप राउंड में इच्छुक व अर्ह अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन