{"_id":"612cd2b98ebc3e79dc6b32f9","slug":"there-will-be-a-struggle-on-the-issue-of-health-and-mining-varanasi-news-vns6087216175","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य और खनन के मुद्दे पर होगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र। नगर स्थित एक वाटिका में सोमवार को पीस पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। एलान किया गया कि सम्मलेन में स्वास्थ्य और खनन के मुद्दे पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि जनपद की समस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। यहां सबसे बड़ी समस्या चिकित्सा व्यवस्था है। इलाज के नाम पर जबरदस्त शोषण हो रहा है। जिला अस्पताल में दलालों का कब्जा है। खनन अवैध रूप से राग पहाड़ी में किया जा रहा है, अधिकारी जानकर भी अनजान हैं। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल और प्रदेश महासचिव अरूण कुमार श्रीवास्तव ने भी आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं से तैयारी करने का आह्वान किया। पूर्वांचल अध्यक्ष डॉ. मो. इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अतहर कुरैशी ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में घर घर तक जाकर पार्टी के संदेशों को पहुंचाने को कहा। आगामी चुनाव में मजबूती के साथ प्रत्याशी लड़ाने की बात कही। इस दौरान इसराफिल शाह, अशरफ अली, रिजवी, अमान अली, जगदीश प्रसाद, मुन्ना निशात, इस्कान हमीदी, अमान खान, मो. शहजाद, मो. असलम कुरैशी, मो. इलियास कुरैशी, मो. असलम राईन, अनवर राईन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।