फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There are still 2007 malnourished children in varanasi district it will take six months to normal range

Varanasi: जिले में अब भी 2007 बच्चे हैं कुपोषित, सामान्य श्रेणी में लाने में लगेंगे छह महीने

Mon, 14 Nov 2022 02:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 02:42 PM IST
सार

वाराणसी जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2007 अति कुपोषित बच्चे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन बच्चों की प्रारंभिक जांच के साथ ही पोष्टिक आहार और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

विज्ञापन
There are still 2007 malnourished children in varanasi district it will take six months to normal range
बच्चे कुपोषण का शिकार। - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2007 अति कुपोषित बच्चे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन बच्चों की प्रारंभिक जांच के साथ ही पोष्टिक आहार और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे बच्चों को अगले छह माह में सामान्य श्रेणी में लाने के प्रयास बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि जिले के 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया है। इसमें लंबाई के अनुसार कम वजन के अति कुपोषित यानि सैम श्रेणी के 2007 और कुपोषित यानि मैम श्रेणी में 12794 बच्चे हैं। इन बच्चों को अगले छह माह में सामान्य श्रेणी में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन बच्चों को सर्वप्रथम सामुदायिक केंद्रों में चिकित्सकों को दिखाया जा रहा है तथा उनके परामर्श से पौष्टिक आहार के साथ ही दवाइयां भी दी जा रही हैं। जिन बच्चों का स्वास्थ्य घर पर रह कर नहीं सुधर पा रहा। उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में बनें एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जीएमडी (ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस) उपलब्ध हैं। इससे बच्चों के वजन के साथ ही उनकी लंबाई भी नापी जाती है। इस समय लंबाई के अनुसार वजन को ही मुख्य आधार मानकर बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार का अभियान चल रहा है।

There are still 2007 malnourished children in varanasi district it will take six months to normal range
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed