फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There are 63 centre in varanasi for up police exam

बनारस में आज 63 केंद्रों पर यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा, ये है परीक्षा का शिड्यूल

Tue, 19 Jun 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 19 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
There are 63 centre in varanasi for up police exam
यूपी पुलिस
यूपी पुलिस महकमे में आरक्षी पदों पर होने वाली परीक्षा सोमवार से शहर के 63 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मंगलवार तक दो पॉलियों में आयोजित होगी। बनारस में इस परीक्षा के लिए 1.62 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पूरे दिन परीक्षा को लेकर तैयारी चलती रही।
विज्ञापन


एसपी प्रोटोकाल विकास वैद्य ने बताया कि  पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


परीक्षा से आधा घंटे पहले परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा। वहीं अभ्यर्थी केवल पेन लेकर ही कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को रात से ही क्षेत्र में गश्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर रही जबरदस्त भीड़
पुलिस में आरक्षी पदों की भर्ती में शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में रविवार को अभ्यर्थी पहंचे। बाहर से आने वाली ट्रेनें व बसों में जबरदस्त भीड़ रही। वहीं प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में भी जबरदस्त भीड़ देखी गई। 
 

साथ में ले जाएं फोटो पहचान पत्र

There are 63 centre in varanasi for up police exam

वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी अपना एक नवीन कलर फोटो और फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाएं। ई-आधार कार्ड मान्य नहीं है। भर्ती बोर्ड ने जो पहचान पत्र मान्य किए हैं उसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, फोटो सहित बैंक पासबुक, मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय का पहचान पत्र शामिल हैं। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का गजट, टोपी, जूता और चश्मा केंद्रों पर ले जाने की अनुमति नहीं है। हर छात्र का बॉयोमीट्रिक उसकी सीट पर लिया जाएगा और अभ्यर्थी को एक बार कोड उपलब्ध कराया जाएगा।

ये है परीक्षा का शिड्यूल

- पहली पाली 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्रों में दिया जाएगा प्रवेश।
- पहली पाली में 9.30 और दूसरी में ढाई बजे के बाद केंद्र पर नहीं मिलेगा प्रवेश।

दो घंटे में देने होंगे डेढ़ सौ सवालों के जवाब
- 150 प्रश्नों की होगी पेन और पेपर पर आधारित परीक्षा, हर प्रश्न दो अंकों का होगा।
- 38-38 प्रश्न सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता के होंगे।
- 37-37 प्रश्न मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक क्षमता व सामान्य हिंदी के होंगे।
- 150 प्रश्नों के कुल 300 अंक होंगे, गलत उत्तर पर आधे अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed