फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There are 47 thousand LED bulb in prayagraj kumbh Mela 2019

इतने हजार एलईडी बल्बों से रोशन हो रहा कुंभ, लगाए गए कुल 142 ट्राली ट्रांसफार्मर

Thu, 17 Jan 2019 01:46 PM IST
shubham न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shubham Updated Thu, 17 Jan 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
There are 47 thousand LED bulb in prayagraj kumbh Mela 2019
प्रयागराज कुंभ की तैयारियों को मुकम्मल करने में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जुटा है। विभाग की ओर से अब तक 42700 एलईडी बल्ब से पूरे कुंभ को रोशन किया गया है। इसके अलावा 64 बड़े और 78 छोटे ट्राली ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 4700 एचटी पोल लगाए गए हैं। इसके अलावा 48 जनरेटर सेट लगाए गए हैं। 22 पैंटून ब्रिज पर लाइट की व्यवस्था की गई है। 175 हाई मास्ट से पूरे कुंभ क्षेत्र को रोशन किया गया है। 
विज्ञापन


कुंभ की तैयारियों के लिए पूरा विभाग लगा है। कुंभ के लिए यहां से अधिकारी भी भेजे गए हैं। वहां जिला प्रशासन की ओर से जितने क्षेत्र की मार्किंग की गई, वहां विभाग की ओर से काम कराया गया है। यदि क्षेत्र बढ़ेगा तो बढ़े क्षेत्र में भी विभाग की ओर से बिजली से जुड़े सभी कार्य कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


जिन कैंपों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया था उन सभी को कनेक्शन दे दिया गया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के गोविंद राजू एनएस ने कहा कि कुंभ की तैयारी विभाग की ओर से चुस्त दुरुस्त करा दी गई है। इसके अलावा मेला प्रशासन की ओर से और व्यवस्था की डिमांड की जाएगी तो उसकी भी व्यवस्था कराई जाएगी। अब तक की तैयारी मुकम्मल कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति कुंभ में ‘महामना द कांशन्स कीपर ’ का होगा मंचन

प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के अंतर्गत आयोजित संस्कृति कुंभ में 25 जनवरी को काशी के कलाकार अपनी नाट्य कला का मंचन करेंगे। 10 जनवरी से लेकर 14 मार्च तक आयोजित इस संस्कृति कुंभ में भारत की विविध सांस्कृतिक विरासतों का संगम होगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से नाट्य कलाकार भाग ले रहे हैं।

‘महामना द कांशन्स कीपर’ में महामना के जीवन से जुड़े कई अचर्चित प्रसंगों का समावेश किया गया है। लेखक आचार्य रामचंद्र शुक्ल के प्रपौत्र व बीएचयू के प्रो. मंजीत चतुर्वेदी के लिखे इस नाटक में चौरी-चौरा कांड और प्राचीन गंगा आरती के माध्यम से महामना के राष्ट्र और गंगा प्रेम को अभिव्यक्त किया गया है।

निर्देशन युवा रंगकर्मी सुमित श्रीवास्तव का है। संगीत अंकित तिवारी का। नाटक में महामना की भूमिका उमेश भाटिया, बाल मालवीय गुंजन शुक्ला, दरभंगा नरेश यशवीर चौधरी, सूत्रधार की भूमिका नवीन चंद्रा और अमन जेटली निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed