वाराणसी में दो जगह चोरीः नकदी सहित लाखों के आभूषण उठा ले गए शातिर, 10 बकरियां भी गायब; रपट दर्ज
Varanasi News: वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई चोरी से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस रपट दर्ज कर चोरों की छानबीन कर रही है।
विस्तार
कपसेठी थाना क्षेत्र के गैरहा गांव में बीती रात घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 5 हजार नगद सहित लाखों रुपये के आभूषण पार किया। हाथ साफ घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
बताते चले के उपरोक्त गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र कुमार पटेल के घर में बीती रात बरामदे के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 5000 नगद तथा तीन जोड़ी पायल एक पीस सोने का चेन दो पीस मंगलसूत्र एक जोड़ी हाथ का कड़ा, नथिया. मांग टीका, करधनी, बिछिया पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि सामान बिखरा हुआ है और अलमारी टूटी हुई है। सारा सामान गायब है तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। घटना को लेकर गांव में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
मटुका गांव से किसानों के घर पर बधे 10 बकरा चोरी
कपसेठी थाना क्षेत्र के मटूका गांव में बीती रात चोरों ने किसानों के घरों पर बधे 10 बकरा उठा ले गए। किसानों ने घटना की सूचना रात को ही 112 पर पुलिस को दी। बताते चले कि उपरोक्त गांव के राजेंद्र पटेल के घर पर बड़े एक बकरा तथा एक बकरी तथा गांव के ही हृदय नारायण तथा मुन्ना के घर के सामने बंधे तीन-तीन बकरियां एवं राजेंद्र राजभर के घर पर बड़े दो बकरे चोरों ने उठा ले गए।
रात को ही जब पशुपालक उठे तो देखा कि घर के बकरी-बकरा गायब हैं। सूचना 112 पर फोन कर पुलिस को दी। इस मामले में जब थानाध्यक्ष कपसेठी अरविंद सरोज से बात की गई तो उन्होंने घटना से अभिज्ञता जाहिर की। वहीं क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं।