फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Theft at three places including the temple in Varanasi police is limited to checking the opportunity

वाराणसी : मंदिर सहित तीन जगहों पर चोरी, एक घर में प्रयास, मौका मुआयना तक ही सीमित है पुलिस

Tue, 06 Oct 2020 11:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Theft at three places including the temple in Varanasi police is limited to checking the opportunity
demo pic

जंसा और सारनाथ क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार को एक मंदिर और दो मकानों को निशाना बनाया। वहीं, एक जगह चोरी में असफल रहे। भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची पुलिस सिर्फ मौका मुआयना तक ही सीमित रही। जंसा थाना के बरेमा गांव में पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी हो गया।

विज्ञापन


पुजारी राजबली तिवारी ने बताया कि मंदिर का कपाट दिन में खुला रहता है। आशंका जताई कि सोमवार को किसी समय मुकुट चोरी किया गया है। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह जब वह पूजा करने गए तो हुई।  
विज्ञापन



उधर, सारनाथ थाना अंतर्गत बुद्ध नगर निवासी दो साड़ी व्यवसायियों के यहां सोमवार को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। साड़ी व्यवसायी किशोर बहल अपने घर के सामने सुनील यादव के निर्माणाधीन मकान में वाहन खड़ा करते हैं। मंगलवार की सुबह जब किसी काम से मोटरसाइकिल लेने सामने के मकान में गए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर खड़ी दो बाइक गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोर बहल के मकान से 200 मीटर दूर साड़ी व गुटका व्यवसायी प्रकाश चंद मौर्या के मकान से भी चोर 50,000 रुपये की बनारसी साड़ियां, 80000 का ब्लैंक चेक, एक एलईडी टीवी और 50,000 रुपये का गुटका चुरा ले गए। प्रकाश चंद्र मौर्या ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह अपने पैतृक आवास परशुरामपुर से घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। इसी तरह से क्षेत्र के राजकुमार गुप्ता के यहां भी चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed