{"_id":"5e8de7fd8ebc3e711b489ec1","slug":"the-young-man-who-was-alive-after-eating-sulfas-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्फास खाकर जिंदा बच गए युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्फास खाकर जिंदा बच गए युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Wed, 08 Apr 2020 08:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्फास खाने के बाद भी युवक की जान बच गई तो उसने हफ्ते भर के भीतर ही फांसी लगा कर जान दे दी। घटना चौबेपुर थाना के नरायनपुर कसिहर गांव की है। बुधवार की सुबह विकास चौबे (21) को उसके घर के समीप स्थित बगीचे में पेड़ की डाल से लटके देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
रामायण मंडली संचालित करने वाला विकास और एक गांव की कक्षा 10 की किशोरी एक-दूसरे से प्रेम करते थे। एक हफ्ते पहले रात में किशोरी के घर में वह और विकास संदिग्ध हाल में सल्फास खाए हुए मिले थे। उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी और विकास स्वस्थ हो गया था।
विज्ञापन
विकास के पिता की तहरीर के आधार पर किशोरी के पिता और चाचा को चौबेपुर थाने की पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जाता है कि प्रेमिका की मौत, उसके पिता-चाचा के जेल चले जाने और खुद जीवित बच जाने से विकास खासा परेशान था। मंगलवार की रात वह घर से साड़ी लेकर निकला और थोड़ी दूर स्थित बगीचे में कटहल के पेड़ के सहारे फंदे से झूल गया।
विज्ञापन