{"_id":"682b5b4abb36e3cafe0bd517","slug":"the-young-man-said-to-his-father-papa-we-are-leaving-he-committed-suicide-by-lying-in-front-of-the-train-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दर्दनाक हादसा; पिता से बोला पापा हम जा रहे हैं, युवक ने की खुदकुशी, ट्रेन के सामने लेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दर्दनाक हादसा; पिता से बोला पापा हम जा रहे हैं, युवक ने की खुदकुशी, ट्रेन के सामने लेटा
Mon, 19 May 2025 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 19 May 2025 10:30 PM IST
सार
मालगाड़ी के सामने लेटकर युवक ने खुदकुशी कर ली। पहले उसने अपने बड़े भाई को फोन किया और अपने जन्मदिन का उपहार मांगा इसके बाद अपने पिता को फोन किया और बोला पापा हम जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोइलहवा रेलवे लाइन पर 12 बजे के करीब शिवपुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी रुकी हुई थी, मालगाड़ी जैसे ही स्टार्ट होकर कैंट स्टेशन की ओर चली कि मृतक विराट उर्फ शुभम सिंह उम्र 23 वर्ष ट्रेन के नीचे लेट गया जिसे ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए, और वहीं पर मृतक के परिचित किसी ने मृतक के बड़े भाई आयुष्मान सिंह को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतक सुबह 10:00 बजे के करीब अपने बड़े भाई आयुष्मान सिंह से फोन पर बात किया और बोला कि मेरा 29 मई को बर्थडे है, उस पर क्या गिफ्ट दोगे भाई आयुष्मान सिंह ने बोला गिफ्ट में जो तुम्हारी इच्छा हो वही दिया जाएगा, 10:30 के करीब मृतक अपने पिता अजय कुमार सिंह से बात किया बोला पापा हम जा रहे हैं दुकान खोलने।
विज्ञापन
घोड़हा शिवपुर में मृतक की जनरल स्टोर की दुकान है, मृतक की चार वर्ष पहले बाइक से ट्रक में टक्कर होने की वजह से गंभीर चोटे आई थी, जिसमें मृतक का दाहिना हाथ काम नहीं कर रहा था, इस वजह से मृतक काफी नाराज रहता था।
मृतक की माता किरण सिंह और पिता अजय कुमार सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था, मृतक का बड़ा भाई नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है मृतक के पिता अजय कुमार सिंह सिक्योरिटी मैनेजर सिगरा स्थित एक होटल में है।