फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The young man reached the village in a cycle from Nashik, mother informed the police

नासिक से साइकिल से गांव पहुंचा युवक, मां ने पुलिस को दी सूचना

Mon, 04 May 2020 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
The young man reached the village in a cycle from Nashik, mother informed the police
कोरोना वायरस - फोटो : social media

मुंबई से पैदल निकला युवक नासिक से नई साइकिल पर सवार होकर अपने सात साथियों के 20 दिन बाद रविवार को वाराणसी जिले के मड़ैया गांव पहुंचा तो उसकी मां ने उसे घर से दूर सिवान में रख दिया। इसके साथ ही बेटे के आने की जानकारी कपसेठी थाने की पुलिस को दी। इसके बाद युवक को कपसेठी स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।

विज्ञापन


कपसेठी थाना के मड़ैया गांव निवासी अवध कुमार पटेल मुंबई में नौकरी करता है। लॉकडाउन में वह अपने सात साथियों के साथ पैदल गांव के लिए निकला था। सभी ने नासिक में साइकिल खरीदी और वहां से गांव के लिए चल दिए। रविवार को अवध कुमार पटेल अपने गांव मड़ैया पहुंचा। 
विज्ञापन



जानकारी होने पर उसकी मां उषा देवी ने सिवान में चारपाई लगवा दी और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार युवक मंगलवार को राजातालाब में जांच कराने जाएगा। बिना जांच कराए उसकी मां उसे घर में रहने की इजाजत नहीं दे रही है। उसके साथ आने वाले अन्य लोग जौनपुर जनपद के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed