फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The young man jumped in the Ganges, parked the bike near the kaithi port

कैथी बंदरगाह के समीप बाइक खड़ी कर गंगा में कूदा युवक, सुसाइड नोट में लिखा था - हम जिंदगी से हार गए

Sat, 04 Jul 2020 11:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
The young man jumped in the Ganges, parked the bike near the kaithi port
गंगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वाराणसी के कैथी बंदरगाह के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक की बाइक खड़ी मिली। उसके बगल में गमछे में मोबाइल, बाइक की चाबी और सुसाइड नोट था। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की काफी खोजबीन कराई लेकिन उसका पता नहीं लगा। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट में युवक ने लिखा था कि हम जिंदगी से हार गए हैं। इसी वजह से जान दे रहे हैं। हो सके तो सब लोग माफ कर दें। मां-बाप का ख्याल रखना। हालांकि गंगा में कूदते हुए युवक को किसी ने देखा नहीं था।
विज्ञापन



फूलपुर थाना अंतर्गत गुडि़यां बरसरां निवासी मूलचंद राम के बेटे रवींद्र कुमार उर्फ रवि (32) की बाइक कैथी बंदरगाह के समीप खड़ी थी। बाइक के समीप ही चप्पल और गमछे में मोबाइल, चाबी व सुसाइड नोट रखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौबेपुर थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से कॉल करने पर घर वालों ने बताया कि रवींद्र शुक्रवार को उधार लिया हुआ चार हजार रुपये देने के लिए निकला था, लेकिन अभी तक वापस नहीं आया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था और कबाड़ खरीद कर दुकान पर बेचने का काम करता था। 

रवींद्र की शादी छह साल पहले पराऊगंज, जौनपुर निवासी गंगा राम की पुत्री कविता से हुई थी। दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। पिता मूलचंद राम घर पर खेती का काम करते हैं। रवींद्र के गंगा में कूदने की सूचना पाकर उसकी मां परमिला देवी और पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed