फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The work of Shri Kashi Vishwanath Dham started, machines started and construction materials

श्री काशी विश्वनाथ धाम का काम हुआ आरंभ, पहुंचने लगी मशीनें और निर्माण सामग्री

Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The work of Shri Kashi Vishwanath Dham started, machines started and construction materials
kashi vishwanath corridor - फोटो : amar ujala

श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की कवायद भूमि पूजन के बाद तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था पीएसपी ने निर्माण कार्य की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गेट नंबर चार से कंपनी की मशीनें और मैटेरियल धाम में पहुंचेगा। इसके कारण मंदिर परिसर में संचालित होने वाले अस्पताल को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है। 24 दिसंबर से गेट नंबर चार पर चलने वाला अस्पताल बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से गेट नंबर चार पर कार्यदायी कंपनी पीएसपी की मशीनें और कर्मचारी पहुंचने लगे हैं। धाम के निर्माण में काम आने वाली मशीनें, सामग्री और उपकरण को रखने के लिए नयति अस्पताल को खाली कराया जा रहा है। अस्थायी रूप से ओपीडी बंद करने की घोषणा करते हुए अस्पताल के नवनीत सिंह ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से हम लगभग पिछले वर्ष के सितंबर से यह नि:शुल्क ओपीडी चला रहे हैं। धाम के निर्माण के लिए अस्पताल को बंद करने का आदेश मिला है। 24 जनवरी तक अस्पताल में सेवाएं देंगे। उसके बाद मरीजों को सरकारी अस्पताल में रेफर कर ओपीडी बंद कर देंगे।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था पीएसपी का कहना है कि पहले चरण में मंदिर परिसर में म्यूजियम का निर्माण कार्य आरंभ होगा। दूसरे चरण में गंगा घाट क्षेत्र विकसित किया जाएगा और तीसरे चरण में नेपाली मंदिर से लेकर ललिता घाट, जलासेन घाट और मणिकर्णिका घाट के आगे सिंधिया घाट तक का हिस्सा विकसित होगा। एक किलोमीटर लंबे इस क्षेत्र से श्रद्धालु स्नान करके आसानी से मंदिर तक दर्शन पूजन के लिए जा सकेंगे। यहां दुकानें, वेद विज्ञान शाला, कम्यूनिटी हाल, सोविनियर शॉप, हेल्प डेस्क, कार्यालय, कंट्रोल रूम, संग्रहालय, यज्ञशाला का निर्माण होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा संशोधित बजट 

काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए 318.67 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी किया गया था। बाद में बीएचयू के वैल्यूएशन पर टेंडर का मूल्य करीब 336 करोड़ रुपये पहुंच गया। उसमें लेबर सेस, कंटिजेंसी, सुपरविजन और एजेंसी चार्जेज जोड़ने पर बजट 364 करोड़ तक पहुंच गया है। लोक निर्माण विभाग ने संशोधित बजट को अनुमति के लिए शासन के पास भेजा है।

घाट और मंदिर परिसर को जोड़ेगा विशाल प्रवेश द्वार

विश्वनाथ धाम में दो परिसर होंगे। मुख्य परिसर मंदिर के चारों ओर होगा और चार प्रवेश द्वार होंगे। घाट और मंदिर परिसर को जोड़ने के लिए एक विशाल प्रवेश द्वार होगा। इसे पार करते ही मंदिर चौक सामने होगा। यहां से घाट तक बनने वाले कॉरिडोर में फर्श से लेकर दीवारों तक में गुलाबी पत्थरों का उपयोग किए जाने से यह पिंक सिटी की तरह चमकेगा। कॉरिडोर से जुड़ने वाले ललिता घाट पर वृद्ध एवं दिव्यांगों के लिए एस्केलेटर की सुविधा होगी वहीं मणिकर्णिका घाट के ऊपर विशाल मंच होगा। यहां से मंदिर परिसर को जोड़ने के लिए पाथवे बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed