{"_id":"621d254a4d9abb6d53465b38","slug":"the-work-of-shooting-range-closed-for-one-month-will-get-speed-from-tomorrow-varanasi-news-vns641015145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से बंद शूटिंग रेंज के काम को कल से मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से बंद शूटिंग रेंज के काम को कल से मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटोमेंट स्थित आधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण अब अप्रैल में पूरा होगा। बीते एक माह से सीमेंट, सरिया सहित कई निर्माण सामग्रियों के अभाव में काम बंद पड़ा था। सोमवार को सीमेंट की एक हजार बोरी आने के बाद बुधवार से पहली मंजिला छत की ढलाई शुरू होगी। इससे एक बार फिर बंद पड़े काम को रफ्तार मिलेगी। पूर्वांचल के इस आधुनिक शूटिंग रेंज का लोकार्पण प्रधानमंत्री चुनाव बाद कर सकते हैं।
5.55 करोड़ रुपये की लागत से मार्च में तैयार होने वाली दो मंजिला इमारत के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को अप्रैल 2021 और जनवरी 2022 के बीच दो किस्तों में दो करोड़ 87 लाख रुपये की रकम मिली थी। इससे 10 माह में 60 प्रतिशत तक रेंज के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि बाकी 40 प्रतिशत काम दो करोड़ 68 लाख रुपये में पूरा किया जाना है जो फिलहाल आचार संहिता लगने से अटक गया है।
निगम के परियोजना अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि निर्माण सामग्री न होने और चुनाव के कारण निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे निर्माण कार्य अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। बीते एक माह से सरिया और सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री के अभाव में छत के निर्माण का कार्य रुका हुआ था। सोमवार को एक हजार पैकेट सीमेंट, एक ट्रक बालू, सरिया, गिट्टी आई है। बुधवार से छत के निर्माण का कार्य शुरू होगा। आचार संहिता के कारण परियोजना का बाकी दो करोड़ 68 लाख रुपये बजट अभी मिला नहीं है। बाकी का बजट समय पर मिले तो काम पूरा करने और तेजी लाई जा सकेगी।