{"_id":"5fa8ea9a8ebc3ec5f0431a28","slug":"the-way-artisans-shine-in-factories-in-the-same-way-artisans-get-an-atmosphere-pm-modi-in-virtual-meeting-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारखानों में जिस तरह उद्यमियों का चमकता है चैंबर, उसी तरह कारीगरों को भी मिले माहौल- पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखानों में जिस तरह उद्यमियों का चमकता है चैंबर, उसी तरह कारीगरों को भी मिले माहौल- पीएम मोदी
Mon, 09 Nov 2020 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया संवाद।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के चांदपुर स्थित औद्योगिक आस्थान के उद्यमी विपिन अग्रवाल से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल कारखानों के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि छोटे और बड़े उद्योग इकाईयों में जाने का अवसर मिलता रहता है, तो देखता हूं कि उद्यमियों के कार्यालय और चैंबर तो बहुत लकलक और चमकते रहते हैं लेकिन कर्मचारियों और श्रमिकों के भोजन करने वाले स्थान, विश्राम स्थलों की स्थिति बेहतर नहीं रहती है। यह प्रयास हो कि कर्मचारियों को अच्छा माहौल उपलब्ध कराएं। ताकि ड्यूटी समय खत्म होने के बाद भी कर्मचारियों व श्रमिकों का मन आधे से एक घंटे तक कारखाने में और रुकने का हो।
विज्ञापन
कल कारखानों का पहिया इन्ही श्रमिकों की कड़ी मेहनत के बदौलत चलता है। हमें इनके सुख सुविधाओं का बेहतर ध्यान देना चाहिए। कृषि यंत्र निर्माता व उद्यमी विपिन अग्रवाल ने पीएम को बताया कि कोरोना काल में उद्योग संचालन में काफी दिक्कतें आई लेकिन एमएसएमई फाइनेंस फंडिंग 20 लाख करोड़ से उद्यमियों को बहुत राहत मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
चांदपुर औद्योगिक आस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होने से देश-विदेश के बॉयर्स यहां पहुंच रहे हैं। अन्य कई सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। संवाद के दौरान एडीएम रणविजय सिंह, संयुक्त निदेशक उद्योग उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, सहायक उपायुक्त वीके वर्मा, उद्यमी राजेश भाटिया, पीयूष अग्रवाल, नीरज पारिख अन्य मौजूद रहे।