फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Vice Chancellor of BHU arrived at the aunt's shop to eat shortbread

वाराणसी: चाची की दुकान पर कचौड़ी खाने पहुंचे बीएचयू के कुलपति, कहा- कभी नहीं भूलता है स्वाद

Mon, 10 Jan 2022 10:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jan 2022 10:47 PM IST
सार

दुकान पर वीसी की गाड़ी रुकी तो वहां मौजूद लोग पहले तो चौंके, फिर वीसी ने जलेबी और कचौड़ी ली और वहीं खाने बैठ गए।

विज्ञापन
The Vice Chancellor of BHU arrived at the aunt's shop to eat shortbread
बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन सोमवार को चाची की दुकान पर कचौड़ी खाने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन सोमवार को चाची की दुकान पर कचौड़ी खाने पहुंचे। लंका रविदास गेट के पास ही चाची की दुकान पर कुलपति ने सधे बनारसी अंदाज में हाथ में प्लेट लेकर कुर्सी पर बैठकर कचौड़ी का स्वाद चखा।

विज्ञापन


कुलपति का कहना है कि इसके पहले वह जब गांधीनगर में निदेशक थे तब काशी आगमन पर भी चाची की दुकान की कचौड़ी खा चुके हैं। उसका स्वाद उनको कभी नहीं भूलता है। बीएचयू के 28वें कुलपति के रुप में कार्यभार ग्रहण करने काशी आने पर एयरपोर्ट से विश्वविद्यालय आते समय उन्होंने टमाटर का चाट भी खाया था।
विज्ञापन


सोमवार को कुलपति प्रो. जैन सुबह चाची की दुकान पर पहुंचे। दुकान का संचालन इस समय कैलाश यादव कर रहे हैं। दुकान पर वीसी की गाड़ी रुकी तो वहां मौजूद लोग पहले तो चौंके, फिर वीसी ने जलेबी और कचौड़ी ली और वहीं खाने बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed