फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The UP T20 League mini-auction will be held in Varanasi or Agra next month.

Varanasi News: अगले महीने वाराणसी या आगरा में होगा यूपी टी-20 लीग का मिनी ऑक्शन

Thu, 11 Jun 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The UP T20 League mini-auction will be held in Varanasi or Agra next month.
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे संस्करण की तैयारियां तेज हो गई हैं। लीग का मिनी ऑक्शन जुलाई के दूसरे सप्ताह वाराणसी या आगरा में होगा। अभी अंतिम निर्णय और तिथि पर मुहर लगना बाकी है। गवर्निंग काउंसिल जल्द ही इसकी अंतिम रूपरेखा जारी करेगी।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि लीग को प्रदेश के विभिन्न शहरों तक पहुंचाने की योजना है। इसी उद्देश्य से मिनी ऑक्शन लखनऊ से बाहर आयोजित करने की तैयारी है। ऑक्शन में छह फ्रेंचाइजी ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें टीमों में शामिल करेंगी। चौथे सीजन में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। आईपीएल की तर्ज पर लीग के प्रत्येक मैच में फेंकी जाने वाली हर डॉट बॉल पर एक पौधा लगाया जाएगा। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी को सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के साथ जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। लीग के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे परिवारों के सदस्यों को मैचों में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की योजना है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed