{"_id":"643e4964234a357f660915d6","slug":"the-speed-of-trains-will-increase-between-varanasi-sarnath-engineering-department-will-work-by-taking-block-f-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: वाराणसी-सारनाथ के बीच बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, चार घंटे ब्लॉक लेकर इंजीनियरिंग विभाग करेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: वाराणसी-सारनाथ के बीच बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, चार घंटे ब्लॉक लेकर इंजीनियरिंग विभाग करेगा काम
Tue, 18 Apr 2023 01:10 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:10 PM IST
सार
वाराणसी सिटी-भटनी सवारी गाड़ी 18 अप्रैल को औड़िहार से चलेगी। वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस मऊ-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी करीब डेढ़ घंटे देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Train in India
- फोटो : iStock
विस्तार
सारनाथ और वाराणसी सिटी स्टेशन के बीच ट्रैक को रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग और मजबूत बनाएगा। 18 अप्रैल को चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक ट्रैक की मजबूती के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। बताया कि सारनाथ एवं वाराणसी सिटी यार्ड के रेल ट्रैकों का सुदृढ़ीकरण के बाद दोनों स्टेशनों पर लगे अस्थाई सतर्कता आदेश के चलते लगा गति अवरोध समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी सिटी-भटनी सवारी गाड़ी 18 अप्रैल को औड़िहार से चलेगी। वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस मऊ-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी करीब डेढ़ घंटे देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन