फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The song of BHU will resonate for the first time in Jammu and Kashmir, 20 books will be released on January 9

जम्मू कश्मीर में पहली बार गूंजेगा बीएचयू का कुलगीत, नौ जनवरी को होगा 20 पुस्तकों का विमोचन 

Mon, 03 Jan 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jan 2022 09:03 PM IST
सार

सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत चलने वाले दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकों का विमोचन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।

विज्ञापन
The song of BHU will resonate for the first time in Jammu and Kashmir, 20 books will be released on January 9
kashi hindu vishwavidyalay bhu - फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu

विस्तार

यह पहला अवसर होगा जब जम्मू कश्मीर के राजभवन में बीएचयू का कुलगीत ‘मधुर मनोहर अतीव सुंदर, यह सर्व विद्या की राजधानी’ गूंजेगा। बीएचयू दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से नौ जनवरी को इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय और रामराज्य पर आधारित 20 पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद वहां के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने में बीएचयू अहम भूमिका निभाने जा रहा है। सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत चलने वाले दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकों का विमोचन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद इन सभी पुस्तकों को जम्मू-कश्मीर राजभवन में रखा जाएगा। सभी पुस्तकें कोरोना कोविड-काल के लॉकडाउन में लिखी गई हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ की एक टीम संकायाध्यक्ष  प्रो. कौशल किशोर मिश्र के साथ जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed