{"_id":"5ed7eb138ebc3e90306013bd","slug":"the-shells-made-for-the-devotees-will-be-barricaded","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए गोले, होगी बैरिकेडिंग, काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर लौटाए जाएंगे भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए गोले, होगी बैरिकेडिंग, काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर लौटाए जाएंगे भक्त
Thu, 04 Jun 2020 12:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट को खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन के लिए दो आटोमेटिक मशीनें भी लगाई जा रही हैं। भीड़ ज्यादा होने पर श्रद्धालुओं को दूसरे समय आने की अपील भी की जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में आठ जून से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर के दो गेटों से प्रवेश और दक्षिण दिशा से श्रद्धालुओं की निकासी की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मंदिर में बनाए जा रहे गोले में ही श्रद्धालु मास्क लगाकर खड़े होंगे। गेट नंबर चार से भक्तों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के लिए भी यही नियम लागू होंगे। भक्तों को बाबा का झांकी दर्शन ही मिलेगा।
विज्ञापन
कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग भी की जा रही है जिसके कारण सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं मंदिर के काउंटर से और ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि बाबा की आरती में रोजाना एक तिहाई टिकट ही बेचे जाएंगे। मंदिर में भीड़ बढ़ने पर लाउड स्पीकर से भक्तों को जानकारी दी जाएगी कि वे दर्शन के लिए दूसरे वक्त भी आ सकते हैं।
विज्ञापन