फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The question came out buried in files

बाहर आए फाइलांे में दबे सवाल

Sun, 10 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 10 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
The question came out buried in files
गंगा किनारे दो सौ मीटर के दायरे में आने वाले अवैध निर्माणांे के खिलाफ वीडीए की कार्रवाई का सच जानने शनिवार को हाईकोर्ट की ओर से गठित तीन सदस्यीय न्यायमित्र की टीम यहां पहुंची। 
विज्ञापन

टीम ने वीडीए के अफसरों के साथ बैठक की। गंगा किनारे ध्वस्तीकरण की अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित 57 मकानों की फाइलें भी खंगालीं।
विज्ञापन


इस दौरान वीडीए के अधिकारी एक के बाद एक फाइल दिखाते रहे और फाइलों की पड़ताल के दौरान टीम की आेर से उठाए गए सवालों के जवाब देते रहे। हाईकोर्ट की ओर से गठित टीम पूरे दिन वीडीए कार्यालय में बैठी रही। करीब चार घंटे तक फाइलों को खंगालने का सिलसिला चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक, सदस्यों ने पूछा कि दो सौ मीटर के दायरे में बने अवैध भवन जो पूर्व में चिह्नित किए गए थे उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। उसके बाद से कोई नया निर्माण तो नहीं हुआ। इससे संबंधित फाइलों की सूची मंगाई और फिर रैंडमली फाइल मंगाकर उसकी छानबीन की।

टीम के सदस्य फाइलों की जांच पड़ताल के बाद रविवार को गंगा किनारे जाकर स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
 इस दौरान वे इस बात की तस्दीक करेंगे कि वीडीए ने जिन मकानों को गंगा से दो सौ मीटर के दायरे में चिह्नित किया है, उनकी वास्तविक स्थिति क्या है। आदेश के बाद भी ऐसे भवनों को ढहाया गया या नहीं। अब तक वीडीए ने कार्रवाई के नाम पर जो कागजात उपलब्ध कराए हैं, वे कितना सच हैं। तीनों सदस्य आदिकेशव घाट से लेकर अस्सी घाट तक गंगा किनारे अवैध निर्माण का हाल जानेंगे। बैठक में वीडीए के आला अफसर मौजूद रहे। हालांकि फाइलों की पड़ताल के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed