फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The procession of Panchbadan statue of Kaal Bhairav will come out

काल भैरव की पंचबदन की प्रतिमा की निकलेगी शोभायात्रा

Thu, 30 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The procession of Panchbadan statue of Kaal Bhairav will come out
काशी के कोतवाल काल भैरव की स्वर्ण रजत पंचबदन प्रतिमा की शोभायात्रा एक जुलाई को निकलेगी। 69वीं शोभायात्रा में शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, दुर्गा जी, काली जी, हनुमान जी की आकर्षक झांकी रहेगी। गोविंदेश्वर महादेव की आकर्षक झांकी तथा डमरू दल भी शोभायात्रा के केंद्र बिंदु होंगे। शोभायात्रा के अंत में शहनाई के साथ नई साज-सज्जा के साथ फूलों से सुसज्जित बाबा का स्वर्णिम रथ होगा। रास्ते पर भक्तों को प्रसाद का वितरण भी होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार सेठ ने बुधवार को पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में सर्वप्रथम आगे पुलिस घुड़सवार चलेंगे। भक्तगण ध्वजा पताका लिए अग्रिम पंक्ति में चलेंगे। शोभायात्रा में बाबा के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा बाबा के भक्तों द्वारा लगभग 40 स्थानों पर पूजा अर्चना भी होगी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के महामंत्री श्याम कुमार सर्राफ ने बताया कि शोभायात्रा काठ की हवेली, चौखंभा से प्रारंभ होकर बीबीहटिया, जतनवर, विशेश्वरगंज, महामृत्युंजय, दारानगर, मैदागिन, बुलानाला, चौक, नारियल बाजार, गोविंदपुरा, ठठेरी बाजार, सौराकुआं, गोलघर, भुतही इमली होते हुए कालभैरव मंदिर पर जाकर संपन्न होगी। मंदिर में बाबा की स्वर्ण रजत प्रतिमा मंदिर में प्रतिस्थापित कर भव्य शृंगार व पूजन किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा मंत्री राजू वर्मा, कोषाध्यक्ष जनार्दन वर्मा, श्याम सुंदर सिंह, कमल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास, घनश्याम सेठ बच्चा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed