फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The prisoner died during treatment in the district jail Ghazipur, detained in the case of conversion

धर्मांतरण प्रकरण: जिला कारागार में बंदी की इलाज के दौरान मौत, धर्म परिवर्तन के मामले में किया गया था निरुद्ध

Tue, 29 Jun 2021 07:51 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Tue, 29 Jun 2021 07:51 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीपुर क्षेत्र स्थित एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने 18 अप्रैल को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से जम्मू काश्मीर के राजौरी निवासी सागर उर्फ कादर खान को दबोचा था। 
 

विज्ञापन
The prisoner died during treatment in the district jail Ghazipur, detained in the case of conversion
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला कारागार में धर्मांतरण के मामले में निरुद्ध बंदी की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाने के साथ परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन


करीमुद्दीपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने 18 अप्रैल को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से जम्मू काश्मीर के राजौरी निवासी सागर उर्फ कादर खान (40) को दबोचा था। पुलिस ने धर्मांतरण सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्जकर उसे 19 अप्रैल को जिला कारागार भेज दिया था। 27 जून को उसकी तबीयत अचानक खराब होने पर उसे जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे 28 जून की देर रात नौ बजे जिला अस्पताल लाया गया। रात दो बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रभारी डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी परिजनों को दे दी गई है और शव मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed