फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The police is Badlapur he is leafing through the connection'

‘बदलापुर कनेक्शन’ को खंगाल रही पुलिस

Sat, 09 May 2015 02:38 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
The police is Badlapur he is leafing through the connection'

वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में गुरुवार की रात सिपाही अरुण सिंह को गोली मारने की घटना के ‘बदलापुर कनेक्शन’ की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बदलापुर में तैनाती के दौरान अरुण का लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सीओ कैंट को घटना का खुलासा करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के  जहानागंज के रहने वाले अरुण सिंह की तैनाती पूर्व में जौनपुर के बदलापुर थाने पर थी। तबादले के बाद पिछले दो महीने से वह वाराणसी के लक्सा थाने पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गुरुवार की रात एक बजे कैं ट थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित आवास पर जाते समय पांडेयपुर में उन्हें एक बदमाश ने गोली मार दी थी। एक गोली बांह और एक सीने में लगी। उन्हें मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अरुण का हाल जानने डीआईजी एसके भगत अस्पताल पहुंचे।

मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि लेनदेन को लेकर अरुण का बदलापुर के कुछ लोगों से विवाद था। इसी विवाद में उन्हें गोली मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने इस बाबत बदलापुर पुलिस से भी संपर्क  किया है। वहीं अरुण की पत्नी रेनू की तहरीर पर कैंट पुलिस ने एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
 एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि सीओ कैंट विनोद सिंह को घटना का खुलासा करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। घटना के बदलापुर कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed