फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The new package of Ring Road will connect Eastern India with Varanasi

कनेक्टिविटी होगी और मजबूत: रिंग रोड का नया पैकेज पूर्वी भारत को वाराणसी से जोड़ेगा, अप्रैल 2022 तक पूरा होना है काम

Fri, 31 Dec 2021 11:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 31 Dec 2021 11:13 AM IST
सार

वाराणसी शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने वाली रिंग रोड-2 परियोजना का पैकेज-1 पूरा होने के बाद अब पूर्वांचल को पैकेज-2 के पूरा होने का इंतजार है।

विज्ञापन
The new package of Ring Road will connect Eastern India with Varanasi
रिंग रोड-2 परियोजना के तहत चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने वाली रिंग रोड-2 परियोजना का पैकेज-1 पूरा होने के बाद अब पूर्वांचल को पैकेज-2 के पूरा होने का इंतजार है। चंदौली सहित पूर्वांचल के जिलों को जोड़ने वाले रिंग रोड फेज दो के पैकेज-2 का काम चल रहा है।
विज्ञापन


करीब 60 किमी लंबी इस रिंग रोड में करीब 22 किमी से ज्यादा लंबी सड़क चंदौली में बननी है। इसके निर्माण से वाराणसी से चंदौली, बिहार सहित पूर्वांचल के कई जिलों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। रिंग रोड के अतिम हिस्से में नौ किलोमीटर सड़क वाराणसी में बनेगी और बाकी का हिस्सा चंदौली से होकर गुजरेेगा।
विज्ञापन


इस निर्माण के पूरा होने के बाद राजातालाब में राष्ट्रीय राजमार्ग दो (पुराना ग्रैंड ट्रक रोड) से शुरू होने वाली रिंग रोड वाराणसी-जौनपुर-सुल्तानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 56, वाराणसी-आजमगढ़-अंबेडकर नगर से नेपाल बार्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 और वाराणसी से गाजीपुर, गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 को जोड़ देगा। राजातालाब से शुरू होकर चंदौली जिले के पचफेड़वा (लौंदा झांसी) तक बनने वाली इस सड़क को अप्रैल 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • रिंग रोड के पैकेज-2 के बाद 60 किमी हो जाएगी लंबाई
  • अप्रैल 2022 तक पूरी होगी परियोजना
  • नौ किमी सड़क वाराणसी और 27 किमी चंदौली से गुजरेगी
  • 175 करोड़ रुपये है परियोजना की लागत
  • वाराणसी से बिहार और नेपाल तक का सफर होगा आसान
  • रिंग रोड के दो फेज का काम हो चुका है पूरा

एयरपोर्ट से भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर जाने वालों को मिलेगी राहत

वाराणसी जिले में सेवापुरी-कपसेठी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसे नए वर्ष में आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार की शाम से इस फोर लेन आरओबी का एक मार्ग शुरू कर दिया गया है। एक जनवरी 2022 से दूसरे आरओबी को भी शुरू कर दिया जाएगा।

इस आरओबी के माध्यम से सीधे बाबतपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का सफर काफी आसान हो जाएगा। स्थानीय लोगों के साथ एयरपोर्ट से भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर जाने वालों को भी राहत मिलेगी। इस आरओबी को उत्तर रेलवे और यूपी राज्य सेतु निगम द्वारा संयुक्त रूप से बनाया है।

उत्तर रेलवे ने नौ नवंबर को अपना कार्य पूरा कर लिया। अब राज्य सेतु निगम ने भी अपने बचे कार्य को पूरा कर लिया है। उत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक सुरेश सपरा ने ट्वीट कर आरओबी के निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी दी थी।

रेलवे ओवरब्रिज बनने में आई 15 करोड़ की लागत

उत्तर रेलवे द्वारा निर्मित यह रेलवे ओवरब्रिज 15 करोड़ की लागत से बनाया गया है। जिसमें वाहनों को सुविधा के लिए फोर लेन को दो भागों में निर्मित करने के साथ आने और जाने के लिए दो मार्ग दिए गए हैं। साथ ही भारी वाहनों को रोकने के लिए हाइट गेज लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed