{"_id":"5723c71e4f1c1b5e0ca91cd2","slug":"the-new-flight-will-give-working-people-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनतकशों की उड़ान को देंगे नया आसमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनतकशों की उड़ान को देंगे नया आसमान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 30 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
कमरतोड़ मेहनत कर जिंदगी की गाड़ी खींचने वाले पैडल रिक्शा चालकों को रोजी-रोजगार की नई रफ्तार मिलने वाली है। पहली मई को मजदूर दिवस पर पीएम मोदी शहर की सड़कों से पैडल रिक्शे हटाकर ई रिक्शे लाने की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में एक हजार पैडल रिक्शा चालकों को ई-रिक्शे दिए जाएंगे। शहर में फिलहाल आठ हजार से अधिक पैडल रिक्शे पंजीकृत हैं जबकि इनकी वास्तविक तादाद बीस हजार के करीब है। योजना के कर्ता-धर्ताओं का दावा है कि पीएम के हाथों ई रिक्शा वितरण की शुरुआत के बाद आने वाले कुछ वर्षों में शहर को पूरी तरह पैडल रिक्शे से मुक्त करने की तैयारी है।
पैडल रिक्शा चालकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ये ई रिक्शे भारतीय माइक्रो क्रेडिट कंपनी की तरफ से मुहैया कराए जाएंगे। ये ई-रिक्शे दो से तीन वर्षों की आसान किस्तों में उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी का मानना है कि पैडल रिक्शे की जगह ई रिक्शा हाथ आने के बाद चालकों को जहां श्रम कम लगेगा वहीं आमदनी में काफी इजाफा होगा। स्किल इंडिया की तरफ देश एक कदम और आगे जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो वितरण के दौरान पीएम खुद ई रिक्शे पर बैठकर मैदान के चारों तरफ बने चौपालों में जाकर लाभार्थियों से बात करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी वजह से मैदान में मंच नहीं बनाया जाएगा। तीन जगहों पर चौपाल बनाए जा रहे हैं। ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम के दौरान मैदान में पांच हजार लोगों को मैदान में जाने की अनुमति होगी। पीएम अस्सी घाट पर 11 ई-बोट भी वितरित करेंगे।
जिन पैडल रिक्शा चालकों को ई रिक्शे दिए जाएंगे, उन्हें पहले स्किल इंडिया के तहत ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लेना पड़ेगा। जनधन योजना के तहत बैंक में खाता, जीवन ज्योति और जीवन सुरक्षा योजना के अलावा अटल पेंशन योजना के तहत खाता खुलेगा। जितने समय तक की किस्त बनेगी, उतने समय तक का ई रिक्शे का बीमा, चालक का मेडिक्लेम और मेडिकल बीमा, साथ में मजदूरी बीमा, लर्निंग लाइसेंस, वर्दी, परमिट के साथ ही आरटीओ में पंजीकरण की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। यह सब कंपनी की तरफ से कराया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधियों के मुताबिक ई-रिक्शा दो वर्ष के लिए 234 रुपये प्रतिदिन की किस्त के साथ और तीन वर्ष के लिए 176 रुपये प्रतिदिन की किस्त के साथ मुहैया कराए जाएंगे।